ASP में 200 ठेका श्रमिकों से मारपीट का मामला INTUC ने SDM को सौंपा ज्ञापन

दुर्गापुर: दुर्गापुर स्टील प्लांट (ASP) में ठेका श्रमिकों के साथ हुई मारपीट की घटना को लेकर पश्चिम बर्धमान जिला INTUC में भारी आक्रोश है। इसी के विरोध में जिला INTUC के नेतृत्व में दुर्गापुर के महकुमा शासक (SDM) को एक डेपुटेशन और ज्ञापन सौंपा गया।INTUC नेताओं का आरोप है कि गत 15 सितंबर 2026 को ASP में कार्यरत करीब 200 ठेका श्रमिकों के साथ प्लांट के अंदर और गेट के बाहर BJP और भारतीय मजदूर संघ (BMS) से जुड़े कुछ असामाजिक तत्वों ने बेरहमी से मारपीट और छीनतई की। INTUC ने कहा कि ASP के इतिहास में यह अब तक की सबसे शर्मनाक और विरल घटना है। 34 साल वाम मोर्चा के शासनकाल और 15 साल तृणमूल कांग्रेस के शासनकाल में भी ऐसी घटना कभी नहीं घटी। दुर्गापूजा जैसे बंगाल के सबसे बड़े त्योहार से ठीक पहले हुई यह घटना बेहद निंदनीय और नक्कारजनक है.INTUC ने प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई और ठेका श्रमिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।इस डेपुटेशन में मुख्य रूप से उपस्थित थे - पश्चिम बर्धमान जिला INTUC के सभापति सुभाष साहा, जिला ऑफिस सेक्रेटरी दीप्तो दे, दुर्गापुर पश्चिम विधानसभा INTUC सभापति रॉबिन चटर्जी, ASWU/ASP/INTUC के कार्यकारी सभापति मनिलाल सिन्हा, सह-संपादक पथदूत दे, ASP ठेका मजदूर कांग्रेस के उप-सभापति श्री स्वपन कुंडू, संपादक कानाई बसाक, सत्यव्रत राय, DMC कैजुअल सफाई कर्मी यूनियन के संपादक उज्जवल रुईदास, दुर्गापुर महकुमा अस्पताल वर्कर्स यूनियन के सह-संपादक राजा बाउरी, स्वरूप मुखर्जी, टिपू सुल्तान सहित अन्य नेतृत्ववृंद।
Click Here to Visit
What's Your Reaction?